*जालंधर के डीसी दफ्तर में अब कोई शिकायत और मांग पत्र नहीं दी जाएगी और 72 घंटे के लिए आरटीओ दफ्तर भी सील।*

पंजाब

Chief: Rajender Kumar
12 जुलाई जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना होने के कारण मुलाजिमों के बीच खौफ पैदा हो गया है। इसी के चलते जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने आदेश दिए हैं कि डीसी दफ्तर व अन्य सरकारी दफ्तरों में अब कोई शिकायत व मांग पत्र नहीं लिया जाएगा। अगर किसी ने शिकायत या मांग पत्र देना है तो वह ईमेल के जरिए दे सकते हैं।आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति शिकायतें देने के लिए खुद दफ्तर न आए। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें डीसी दफ्तर की ई-मेल आईडी dc.jal@punjabmail.gov.in पर कर सकता है। बेहद जरूरी होने की सूरत में शिकायतकर्ता डी.सी. दफ्तर में पी.ए. टू डी.सी. या स्टेनो टू डी.सी. को जमा करवा सकता है।साथ ही आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई भी अधिकारी कोरोना पोज़िटिव मिलता है तो उसका दफ्तर 72 घण्टे के लिए सील किया जाए। इसके चलते अब आर.टी.ए. दफ्तर भी 72 घण्टे के लिए सील होगा, क्योंकि आरटीए बरजिंदर सिंह को कल कोरोना हो गया था।बेहद जरूरी होने की सूरत में शिकायतकर्ता डी.सी. दफ्तर में पी.ए. टू डी.सी. या स्टेनो टू डी.सी. को जमा करवा सकता है। साथ ही कहा गया है कि सरकारी दफ्तरों में भी हिदायतों के मुताबिक 50-50 प्रतिशत के अनुपात से ही ड्यूटी रोस्टर तैयार किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *