punjab news point : लुधियाना के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ, निष्ठावान, कार्यकर्ता श्री जीवन गुप्ता जी को भाजपा द्वारा टिकट देने पर भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के कार्यालय में जीवन गुप्ता जी से भेंट की एवं भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद किया एवं पार्टी के कार्यालय में बैठकर चुनावो के प्रति चुनाव में जीतने के प्रति रणनीति बनाई गई.. इस मौके पर भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में नशे का दरिया बह रहा है और उनकी अपनी सरकार में उनके विधायको को भ्रष्टाचार में पकड़ने से यह तय हो गया है कि पंजाब में भ्रष्टाचारियों की सरकार है आज पंजाब में उत्तर प्रदेश की तरह विकास करवाने के लिए एवं नशा मुक्ति गुंडागर्दी को खत्म करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की पंजाब में सरकार बनाना बहुत जरूरी है जिसमें जीवन गुप्ता जी पार्टी के कर्मठ एवं पुराने कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पूरी ईमानदारी से पार्टी का काम किया है और एवं आज जीवन गुप्ता जी के विधायक बनने के बाद लुधियाना क्षेत्र का भी विकास होगा इस मौके पर पूर्व पूर्व भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष किशन लाल शर्मा ,डॉक्टर विनित शर्मा जी भी उपस्थित रहे..

