पंजाब के इस Route पर बंद हुई बस सेवा

Travel पंजाब

पठानकोट से वाया दीनानगर हरिद्वार के लिए शुरू की गई बस सेवा को दो बार राजनेताओं के द्वारा झंडी दिखा कर रवाना करने के बावजूद दीनानगर क्षेत्र के लोग इस सेवा से वंचित हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट डिपो की बस को विधायक अरुणा चौधरी की तरफ से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया था परंतु चार दिन बाद अज्ञात कारणों से इस बस सेवा को बंद कर दिया गया।

दो सप्ताह बाद दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज ने शमशेर सिंह ने फिर बस सेवा को दीनानगर से हरी झंडी दिखा कर रवाना करवाया। परंतु कुछ दिनों बाद ही हरिद्वार जाने वाली इस बस का स्टाप दीनानगर में बंद कर दिया गया है। ज्ञात हुआ है कि अब पंजाब रोडवेज की इस बस को पठानकोट से हरिद्वार के लिए 1:37 बजे गुरदासपुर के लिए रवाना किया जाता है, जो दीनानगर में बिना रुके गुरदासपुर जाकर वहां से हरिद्वार के लिए सवारी को बिठा कर 2:30 पर फिर गुरदासपुर से पठानकोट के लिए चल पड़ती है। दीनानगर इलाके के लोगों को कुछ दिन पहले जो बस सेवा सुविधा दी गई थी, वह अब वापस ले ली गई है। जानकारी के अनुसार, अब ग़ुरदासपुर से हरिद्वार जाने के लिए इस बस में चढऩे वाले यात्रियों को पठानकोट से ग़ुरदासपुर, फिर ग़ुरदासपुर से पठानकोट होते हुए मुकेरियां के रास्ते हरिद्वार पहुंचना पड़ता है। इसके चलते उन्हें करीब 80 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *