चरणजीत चन्नी का AAP पर हमला

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी व अरविन्द केजरीवाल को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि ‘आप’ दलितों के नाम पर दिखावा कर रही है। विधानसभा चुनाव से पूर्व दलित उप मुख्यमंत्री बनाने के वायदे से गुरेज करना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। यहीं नहीं अरविन्द केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान दलित गुरुओं की याद में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होते, जिसका उदाहरण गत दिवस जालंधर में कबीर जयंती पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उक्त दोनों नेताओं के शामिल न होने से मिलता है। जबकि केजरीवाल व भगवंत मान कबीर जयंती कार्यक्रम से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर पार्क का उदघाटन करने के उपरांत अपने एक अमीर मित्र की फैक्टरी में समय व्यतीत कर रहे थे। जबकि कबीर जयंति पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में केजरीवाल व भगवंत मान के पंहुचने का कार्यक्रम भी तय था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में 12 करोड़ रुपए की लागत से कबीर भवन का निर्माण करवाया था। ‘आप’ सरकार के दलित विरोधी होने का प्रमाण अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ में कांग्रेस सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए खर्च कर सरोवर के लिए उपलब्ध करवाई मशीनरी का इस्तेमाल न करके मौजूदा सरकार ने सरोवर की सफाई की तरफ ध्यान तक नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *