शहर में Dengue ने पकड़ी रफ्तार

Health पंजाब

Punjab news point : आज होशियारपुर के शहरी क्षेत्र में डेंगू का 1 और नया मरीज रिपोर्ट हुआ है, जिसकी सेहत विभाग ने पुष्टी की है। इसके साथ् ही जिला में डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग पंजाब के आदेशों और सिविल सर्जन डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​के दिशा-निर्देशों के अनुसार “हर शुक्रवार डेंगू ते वार” अभियान के तहत जिले भर में डेंगू विरोधी गतिविधियां चलाई गईं। शहरी होशियारपुर में जिला एपीडिमोलोजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में डेंगू विरोधी गतिविधियों के लिए दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *