जानें कब होगी बारिश

Weather पंजाब

PNP : दो दिन से शहर में गर्मी और उमस ने परेशान किया हुआ है। दिन का तापमान शुक्रवार को 36 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की मानें तो 26 अगस्त तक शहर में अच्छी बारिश के आसार हैं। विभाग ने तीन दिन के लिए यैलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि तापमान में बड़ा बदलाव अगले हफ्ते तक देखने को नहीं मिलेगा। शुक्रवार को भी पूरा दिन धूप खिली रही। साथ ही उमस ने सारा दिन परेशान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *