क्राइम पेट्रोल देखकर पोते ने किया दादी का कत्ल, तेल डालकर घर में ही जलाया शव 

अन्य खबर

होशियारपुर(राजिंदर कुमार) : होशियारपुर के अंतर्गत पड़ते बस्सी काले खां गांव में नाबालिग पोते ने अपनी दादी का कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद उसने घर में ही दादी के शव को तेल डालकर जला डाला। बाद में उसने खुद के हाथ पांव बांध लिए और शोर मचा दिया कि घर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया है।
होशियारपुर पुलिस ने केस ट्रेस करके आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जुवराज सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि गांव काले खां से सूचना मिली थी एक बुजुर्ग महिला की जलाकर हत्या कर दी गई है और उसके पोते को बंधक बना दिया गया है।

पोते ने बनाई झूठी कहानी

पोतेे का कहना था कि उसकी कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते उन युवकों ने उसके घर पर हमला किया और दादी का कत्ल कर दिया।

एसएसपी ने मामले की जांच एसपी रविंदर पाल सिंह संधू को सौंप दी थी। एसपी संधू ने 10 घंटे के भीतर ही केस को ट्रेस कर लिया। एसपी संधू ने बताया कि आरोपी जुवराज ने पूछताछ में बताया उसकी दादी उसे तंग किया करती थी। उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल में कत्ल की प्लानिंग देखी थी। इसी के चलते उसने आज दादी की राड मारकर हत्या कर दी और फिर तेल डालकर उसे जला डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *