सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने दिया बड़ा बयान, पंजाब में लगना चाहिए फुल लॉकडाउन

अन्य खबर

चंडीगढ़,(राजिंदर कुमार) : पंजाब सरकार ने राज्य में मिनी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मिनी लॉकडाउन के बजाय फुल लॉकडाउन के पक्ष में हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में लॉकडाउन लगा देना चाहिए, क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमण का पीक आ चुका है। लॉकडाउन 10 दिन के लिए होना चाहिए। पंजाब में फुल लॉकडाउन पर आज दोपहर बाद फैसला संभव है। बता दें कि कैप्टन सरकार ने कल मिनी लॉकडाउन लगाया था, जिसमें जरुरी सामान की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *