जालंधर(राजिंदर कुमार) : कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते कैप्टन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक 15 मई तक जरूरत के सामान को छोड़कर सभी दुकाने और बाजार बंद रहेंगे।
इसके साथ ही सरकार ने बाहरी राज्यों से पंजाब में आने वाले लोगों की प्रवेश पर रोक लगा दी है। अगर किसी ने पंजाब में एंटर होना है तो उसे 72 घंटे पुरानी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। वहीं सरकार ने बैंकों और सरकारी दफ्तरों में 50% स्टाफ के साथ ही काम करने को कहा है। हालांकि होटल रेस्टोरेंट और ढाबों को रात 9:00 बजे तक डिलीवरी और टेकअवे करने की इजाजत दी गई है।
इसके अलावा सरकार ने किसी भी चार पहिया वाहन में 2 से ज्यादा लोगों के बैठने पर भी रोक लगा दी है। ये आदेश आज से ही लागू होंगे।