मिल्खा सिंह’ के निधन पर ‘कैप्टन’ ने किया ये Tweet, पढ़े क्या लिखा

अन्य खबर

चंडीगढ़(राजिंद्र): पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (91) शुक्रवार रात 11.24 बजे 33 दिन बाद कोरोना से जंग हार गए। मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट नैगेटिव भी आ गई थी, जिससे यह माना जा रहा था कि मिल्खा सिंह स्वस्थ हो गए हैं। इसी दौरान उनकी पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई और 13 जून को स्थिति बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह सहित पंजाब के अन्य नेताओं की तरफ से भी दुख व्यक्त किया गया है।

कैप्टन अमरेंद्र ने लिखा कि मिल्खा सिंह जी का इस दुनिया से चल जाना बेहद दुखदायी । उनके चले जाने से पूरे एक युग का अंत हो गया, न सिर्फ़ भारत और पंजाब, बल्कि दुनिया में बसते उनके चाहने वालों के लिए यह न पूरा होने वाली कमी है। फ्लाइंग सिख की प्रेरणात्मक ज़िंदगी हमारी आने वाली पीढि़यों को प्रेरित करती रहेगी। कैप्टन ने लिखा कि आपके साथ बिताया समय और बातें हमेशा याद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *