पंजाब में बढ़ा कोरोना संक्रमण, फतेहगढ़ साहिब में पांच और बठिंडा में दो पॉजिटिव मिले /

कोरोना

Cheif: Rajinder Kumar.
1-जून पंजाब (पत्रकार: शुभम रजक) कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को एक दिन में 30 पॉजिटिव केस मिलने के बाद सोमवार को अब तक विभिन्न स्थानों में से 10 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। रविवार को पठानकोट में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य में कोरोना से 2-2 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। पंजाब में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 2273 हो गई है। वहीं रविवार को 20 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। अब तक प्रदेश में 1987 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Unlock 1: पंजाब में आज से दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे

सोमवार को पठानकोट में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं लुधियाना में एक पॉजिटिव मिला है। फतेहगढ़ साहब के खमाणों क्षेत्र में दिल्ली से आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से दो महिलाएं और तीन पुरूष हैं। 27 मई को दिल्ली से आए थे। इसके बाद से ये सभी घर में ही क्वारंटीन थे। बठिंडा में दो नए केस मिले हैं और ये दोनों भी दिल्ली से आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 87852 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 241 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक अन्य मरीज लुधियाना के अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *