Chief: Rajinder Kumar
12 जून जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक)
जालंधर शहर में आज फिर से रैनक बाजार में हुआ कोरोना का ब्लास्ट । आज तीन और लोगों को कोरोना वायरस हो गया है जबकि एक मरीज की मौत हो गई। रैनक बाजार में इस दुकानदार को कोरोना होने के कारण उन तमाम पेरेंट्स को टेंशन पड़ गई है, जिन्होंने अपने बच्चे के लिए यहां से ड्रैस ली थी। कोरोना पाजिटिव आने वाले मरीजों में एक चौड्डा अस्पताल का एक्स-रे टेक्निशियन, एक व्यक्ति रैनक बाजार में स्कूल ड्रैस बेचने वाला दुकानदार तो एक व्यक्ति रमनीक एवेन्यू का है। बताया जा रहा है कि दुकानदार के पास काम करने वाले वर्कर और उसके पारिवारिक मेंबर्स का भी कोरोना टेस्ट लिया जा रहा है। वह लुधियाना के एक अस्पताल में उपचाराधीन थी। साथ ही राहत वाली खबर ये है कि आज जालंधर में 841 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।इन केसों के बाद आज शहर में मरीजों की संख्या 325 हो गई है। वहीं शुक्रवार को एक दिलबाग नगर एक्सटेंशन की रहने वाली महिला की मौत हो गई। रैनक बाजार के सभी दुकानदारों से अनुरोध है कि वह सभी अपनी दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना जारी रखें । जिस कारण और कोई ना हो कोरोना का ब्लास्ट ।

