Cheif: Rajinder Kumar.
2 जून जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) : आज जालंधर से एक साथ 10 मरीज़ों की कोरोना रिपोर्ट पोज़िटिव आई है। कोरोना का प्रकोप जालंधर में कम होने का नाम नहीं ले रहा। पता चला है कि यह सभी मरीज़ लायलपुर खालसा इंजीनियरिंग कॉलेज रोड के पास डिफेंस कालोनी निवासी प्लाईबोर्ड के कारोबारी के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इन मरीज़ों में 7 मरीज़ लवली सेनीटेशन के पारिवारिक सदस्य तथा उसके पास काम करने वाले कर्मचारी हैं।

