Chief: Rajinder Kumar
21 जून जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) जालंधर में रोजाना कोरोना के बढ़ते मामले में से आज फिर आया नया मामला शहर में रविवार को भी कोरोना वायरस के 9 नए केस सामने आए हैं। ये कमल विहार में किराए पर रहते हैं और दुकान भी उधर ही है। उनकी तबीयत खराब थी। इस कारण उनका कोरोना टेस्ट लिया गया था, जिनकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इनमें छह लोग गदईपुर के रहने वाले हैं जबकि दो सहारनपुर से आए सैलून पर काम करने वाले लड़के और एक अन्य शामिल है। जानकारी के मुताबिक सैलून पर काम करने वाले दो लड़के सहारनपुर से लौटे थे। इन दोनों को कोरोना होने के कारण लोगों में दहशत सी पड़ गई है।इससे पहले कल जालंधर में 45 और शनिवार को एक साथ 78 केस सामने आए थे। फिर भी कुछ लोग अभी भी शहर में ऐसे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं ।