जालंधर( राजिंद्र सिह): विधायक परगट सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। तीन दिन पहले जालंधर में अपने निवास पर निगम कमिशनर व तमाम अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आदेश जारी किये और अधिकारियों से जी हजूरी करवाई लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ियां चंडीगढ़ पहुंची तो उनहोंने कैप्टन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए विधायक धीमान के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि कैप्टन की सरकार गिरा देनी चाहिए।
परगट सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर 2022 के विधानसभा चुनाव कैप्टन के नेतृत्व में लड़े गए तो कांग्रेस को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वह लगातार यही बात उठा रहे हैं। इसके साथ ही परगट ने विधायक सुरजीत सिंह धीमान के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें धीमान ने कहा था कि विधायकों को मिलकर सरकार गिरा देनी चाहिए।
परगट सिंह अपने आवास पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए।