यू.पी. जा रहे डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर रंधावा के काफिले को बॉर्डर पर रोका

अन्य खबर देश पंजाब राजनितिक

चंडीगढ़ (राजिंदर कुमार): लखीमपुर खीरी घटना पर अब सियासी हंगामे होने भी शुरू हो गए हैं। इसी के चलते पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा यू.पी. जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उनके काफिले को बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। वह पंजाब से अपने कुछ नेताओं सहित लखीमपुर घटना के पीड़ितों को मिलने जा रहे थे। जब उन्होंने अपने काफिले सहित यमुनानगर से सहारनपुर में प्रवेश किया तो उन्हें यू.पी. बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। इसके बाद सुखजिंदर रंधावा सहित तमाम नेता वहीं बॉर्डर पर धरने लगा दिया। वह और उनके सभी नेता सड़क पर ही बैठ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *