Cheif: Rajinder Kumar.
4 जून जालंधर (पत्रकार: शुभम रजक) आज महिला के साथ जो चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है उसकी पूरी जांच पड़ताल करने के बाद पता चला है कि वह महिला चेयरपर्सन रूपाली थापर की माता एव चेयरमैन नरेंद्र थापर की सास के साथ चेन स्नेचिंग हुई है जो कि शिवसेना समाजवादी पार्टी पंजाब के पात्र हैं । चेन स्नेचिंग की घटना हुई कैमरे में कैद जो कि लाजपत नगर में हुई , एक्टिवा पर जा रही महिला के गले से चेन स्नैचिंग करके भाग रहे थे मोटरसाइकिल उत्तर सवार दो युवक । 3 जून शाम 4:45 बजे कि यह घटना बताई जा रही है ।
जहां एक तरफ ज्योति चौक के आसपास के बाजारों में पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा पुलिस फ्लैग मार्च निकाला जा रहा था और उसी समय लाजपत नगर में महिला के गले से सोने की चेन स्नैचिंग की वारदात हुई । पीड़ित महिला राधा पत्नी राजकुमार निवासी मकदूमपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज करीब 4:45 वे अपनी बेटी रूपाली थापर के साथ एक्टिवा में लाजपत नगर पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे की तभी काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक लाजपत नगर पार्क के निकट पीछे से आकर उनकी 4 तोले की सोने की चैन खींच कर फरार हो गए जब तक वह चोर को पकड़ने के लिए शोर मचाते तब तक देखते देखते ही चोर फरार हो गए घटना घटित की सूचना थाना नंबर 4 की पुलिस को दी गई है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


