पंजाब में 17 IAS/PCS अधिकारियों का तबादला, देखिए लिस्ट

अन्य खबर पंजाब राजनितिक

जालंधर (राजिंदर कुमार) : पंजाब की चरणजीत सिंह सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए हैं। पंजाब सरकार ने इस बार 17 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। बदले गए अधिकारियों में 12 आइएएस और पांच पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले भी राज्‍य में अधकिारियों के तबादले किए गए थे। आगे भी अधिकारियों के तबादले जारी रहने की संभावना है।

विकास गर्ग नए हेल्थ सेक्रेटरी होंगे।अरुण सेखड़ी को रजिस्ट्रार (कोआप्रेटिव सोसायटीज) बनाया गया है। प्रदीप कुमार अग्रवाल डायरेक्टर (महिला, बाल विकास) लगाया गया है। वह इस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी भी रहेंगे। विनय कुमार बुबलानी मुख्य प्रशासक पुडा होंगे और डायरेक्टर टउन व कंट्री प्लानिंग का चार्ज अलग से रहेगा।

संजय पोपली को सीईओ जलापूर्ति व सीवरेज बोर्ड लगाया गया है। बी.श्रीनिवासन को डायरेक्टर जनरल स्कूल लगाया गया है। उमाशंकर गुप्ता को उनके पुराने विभागों के साथ साथ मुख्यमंत्री का एडिश्नल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया है। पीसीएस अफसरों में अनमोल सिंह धालीवाल को एडीसी जनरल संगरूर लगाया गया है। ज्योति बाला जालंधर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त होंगे। मनजीत सिंह चीमा को उनके पुराने विभाग के साथ साथ सहायक एक्साइज एव कर आयुक्त मुख्यालय लगाया गया है। मनकंवल सिंह चाहल को उनके पुराने विभाग के साथ साथ गमाडा में एस्टेट अफसर लगाया गया है। रविंदर सिंह अरोड़ा को एसडीमए फाजिल्का बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *