पंजाब न्यूज प्वाइंट: सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद एक हाथ काटकर शव बैरिकेड से लटका दिया गया है।आंदोलनकारियों ने मुख्य मंच के पास युवक का शव लटका देखा, तो हड़कंप मच गया.
युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। इस बीच एक हाथ कटा शव मिलने से सुबह से ही आंदोलनकारियों की भीड़ घटना स्थल पर जुटी हुई है।
इस मामले को लेकर सोनीपत के डीएसपी हंसराज ने कहा कि शुक्रवार सुबह 5 बजे थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ पैर काटकर मृत लटकाया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच जारी है।

