जालंधर (राजिंदर कुमार ) : कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर नवजोत सिद्धू ने ट्विटर के जरिए बड़ा हमला बोला है। सिद्धू ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को 3 काले खेती कानूनों का निर्माता तक कह दिया।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि तीन काले कानूनों के निर्माता अमरिन्दर सिंह हैं, जो पंजाब की किसानी में अम्बानी को लेकर आए। कैप्टन ने एक-दो घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब के किसानों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों को बर्बाद कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की एक पुरानी वीडियो भी शेयर की है, जिसमें कैप्टन अमरिन्दर सिंह खेती में प्राईवेट हिस्सेदारी की वकालत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।