वरिष्ठ IPS अधिकारी गौरव यादव में मान सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अन्य खबर


चंडीगढ़ (Punjab news point) : सत्ता में आते ही पंजाब की आप सरकार द्वारा कई बड़े फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव को एक अहम पद सौंपा है। सरकार ने उन्हें CM भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसीपल सैक्रेटरी नियुक्त किया है।

गौरव यादव ए.डी.जी.पी. आधुनिकीकरण पंजाब के रूप अपनी वर्तमान पोस्टिंग के साथ इस पद का प्रभार संभालेंगे। बता दें इससे पहले CM भगवंत मान ने शपथ लेने से पहले वेणु प्रसाद को प्रिंसीपल सैक्रेटरी नियुक्त किया था। पंजाब के पूर्व DGP पीसी डोगरा के दामाद श्री यादव 1992 बैच के अधिकारी हैं।

उन्होंने 2016 में शिअद-भाजपा सरकार के दौरान आईजी-इंटेलिजेंस सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान ज्यादातर लो-प्रोफाइल पदों पर कार्य किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *