बोरवेल में गिरे ऋतिक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,Rescue Operation से निकाला गया था बाहर

देश पंजाब


पंजाब न्यूज पॉइंट: गड़दीवाला के गांव बैरमपुर चंबोवाल से राहत बड़ी खबर सामने आई है। रविवार सुबह 11 बजे कच्चे रास्ते के पास स्थित एक बोरवेल में छह साल का बच्चा ऋतिक गिर गया था। यह घटना उस समय हुई, जब खेतों में खेल रहे बच्चे ऋतिक के पीछे एक कुत्ता पड़ गया। कुत्ते से बचने के लिए छह साल का ऋतिक दौड़ते हुए खेतों में स्थित बोरवेल के ढाई फीट ऊंचे पाइप पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोरवेल पर पक्का ढक्कन नहीं था, उसे बोरी से बांध रखा था, बच्चा उस बोरी समेत अंदर जा गिरा।

ऋतिक को बोरवेल से निकालने के लिए आर्मी और एनडीआरएफ की और से Rescue Operation चलाया गया था। जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे ऋतिक को बाहर निकाला गया है। ऋतिक को करीब 7 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया। अस्पताल में उसे डॉक्टर ने वेंटिलेटर पर रखा। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *