जालंधर(राजिंद्र कुमार): जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक कांग्रेस पार्षद के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भतीजा अवैध रूप से शराब का धंधा करता है। पुलिस ने उसे कुछ बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार चरणजीत पुरा के रहने वाले नितन चड्ढा उर्फ नीटू को पुलिस ने शऱाब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एनके-180 मोहल्ला चरणजीत पुरा के रहने वाले नितन चड्ढा को शऱाब के बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है।