जालंधर : आप सरकार ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए करप्शन केस में अब एक आईएएस अफसर को गिरफ्तार कया है। 2008 बैच के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली के साथ सीवरेज बोर्ड के अफसर को भी पकड़ा गया है। पोपली ने सीवरेज बोर्ड में रहते 7.3 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगी था। पहली किश्त दे दी गई थी। जब दूसरी किश्त के लिए दबाव बनाया तो ठेकेदार ने सरकार के पास शिकायत कर दी। सोमवार देर रात पोपली को चंडीगढ़ में तब गिरफ्तार किया गया, जब वह पत्नी के साथ शॉपिंग कर रहे थे। पोपली इस वक्त पेंशन डायरेक्टर थे। उनके साथी आरोपी संजीव वाट्स को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।
करनाल के सरकारी ठेकेदार संजय कुमार ने शिकायत में बताया कि संजय पोपली पिछली कांग्रेस सरकार में वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के CEO थे। नवांशहर में 7 करोड़ का प्रोजेक्ट बना था, जिसमें पोपली ने 1% कमीशन यानी 7 लाख की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार के मुताबिक 13 जनवरी 2022 को उन्हें कॉल आई कि पोपली रिश्वत मांग रहे हैं। जिसमें विभाग के ही सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (SE) संजीव वाट्स के जरिए चंडीगढ़ में 3.50 लाख रुपए दिए गए।
विजिलेंस के मुताबिक पोपली इसके बाद पोपली बकाया 3.50 लाख रुपए मांगने लगे। जिसके बाद ठेकेदार ने इसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली। बाद में इसे मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन हेल्पलाइन में भेज दिया। उनके साथी आरोपी संजीव वाट्स को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है। मोहाली विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेश्न में एफआईआर नंबर-9 भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7,7ए और 120बी के तहत केस दर्ज किया है। दोनों को मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मोहाली में पेश किया जाएगा।