किसानों का 3 अगस्त का धरना रद्द, बुधवार को जाम नहीं होंगे हाईवे

अन्य खबर

जालंधर: गन्ना किसानों की CM भगवंत मान ने मानी कई.मांगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने.किसानों के साथ हुई बैठक के बाद स्पष्ट किया कि 3 अगस्त को लगने वाला धरना फ़िलहाल रद्द कर दिया गया है।

किसान नेताओं के साथ पंजाब भवन चंडीगढ़ में करीब चार घंटे चली बैठक के बाद सीएम ने खुद बाहर आते ही मीडिया को यह अहम जानकारी दी। मीटिंग में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव सहित कई उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले गन्ना किसानों ने पंजाब मेें सात जगह हाईवे पर सुबह सात बजे से हाईवे पर धरना शुरू करने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *