Chief: Rajinder Kumar.
8 जून पंजाब (पत्रकार शुभम रजक) सोमवार को कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौतेें हो गई है। अब तक पंजाब में 129821 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें 2663 पॉजीटिव है। इसमें 2128 ठीक भी हो चुके है। वर्तमान में एक्टिव केस 482 है। जिसमें 8 आक्सिजन व 4 वेंटीलेटर पर है। आज राज्य में कारोना वायरस के 55 नए मरीज सामने आए है। जिसमें जालंधर में 14, अमृतसर में 12 व लुधियाना में 9 मरीज के अलावा पटियाला में 5, पठानकोट, एसबीएस नगर में 3-3, फरदीकोट, संगरूर व एसएएस नगर में 2-2 मरीज व फाजिल्का, गुरदासपुर, मोगा में 1-1 मरीज संक्रमित पाया गया है। यह मरीज अमृतसर व पटियाला से संबंधित है। जिसके बाद अब राज्य में महामारी से मरने वालों की गिनती 53 हो गई है। आज पंजाब में 22 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हुए है। जिसमें जालंधर से 10, लुधियानाा से 5, पटियाला से 1, पठानकोट से 4, फतेहगढ़ साहिब व फाजिल्का से भी 1-1 मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग पंजाब के जारी दैनिक मेडीकल बुलेटिन के अनुसार इन मरीजों में 8 मरीजों के संक्रमण का स्त्रोत पंजाब से बाहरी है।

