मोगा SSP ने ASI सतनाम सिंह को किया सम्मानित

पंजाब

Punjab news point : मोगा पुलिस की PCR टीम में तैनात एएसआई सतनाम सिंह को SSP जे ईलनचेजियन ने प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। एएसआई सतनाम सिंह ने मोगा में कपड़ा व्यापारी से फिरौती लेने आए 2 आरोपियों को अकेले ही पकड़ा था। मार्केट में अफरा-तफरी से ही उन्होंने पहचान लिया था कि उक्त शोरूम में कुछ संदिग्ध घुसे हैं। जिसके बाद वह अकेले ही मौके पर पहुंचे और 2 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि पुलिस को देख कर एक आरोपी मौके से फरार हो गया था।

वहीं, भास्कर से बातचीत में एएसआई सतनाम सिंह ने कहा- जब बाजार के पास पहुंचे तो देखा कि मशहूर कपड़ा व्यापारी जग्गी बागी सिल्क स्टोर के पास कुछ हल चल हो रही थी। इस दौरान किसी ने बताया कि कोई क्रिमिनल उनकी दुकान में घुस गया है। एएसआई सतनाम सिंह ने कहा- मैंने भगवान का नाम लिया और अपना सर्विस रिवाल्वर हाथ में लेकर उक्त स्टोर में घुस गया। जहां आरोपी मौके से फरार होने लगे। मगर उन्हें जफ्फा डालकर पकड़ लिया। घटना के वक्त उनके साथ कोई सहायक नहीं था। मगर फिर भी मैंने उन्हें पकड़ा और उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी

वारदात के बाद से दुकान के अंदर का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। जिसके बाद मामला SSP जे ईलनचेजियन तक पहुंचा तो एएसआई को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी की जानकारी देने के बाद SSP जे ईलनचेजियन ने एएसआई सतनाम सिंह सम्मानित किया और उन्हें प्रशंसा पत्र सौंपा। SSP जे ईलनचेजियन ने कहा- सतनाम सिंह का यह कारनामा सराहनीय था।

SSP जे ईलनचेजियन ने कहा- एएसआई सतनाम सिंह का नाम डीजीपी ऑफिस भेजा जाएगा। उन्हें तरक्की देकर एएसआई से सब इंस्पेक्टर प्रमोट करने की सिफारिश की गई है। एएसआई ने कहा- मैंने जो किया अपने डिपार्टमेंट के लिए गया। पुलिस हमेशा लोगों की सुरक्षा के लिए आगे आई है और आती रहेगी। वहीं दुकानदारों ने भी एएसआई का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *