शुभमन गिल हॉस्पिटल में भर्ती, भारत-पाकिस्तान मैच में भी खेलेंगे या नहीं? जानें

खेलकूद

Punjab news point : टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित हैं. उनके प्लेटलेट काउंट अचानक कम हो गए थे. इसी वजह से उन्हें एहतियातन चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, एक दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो दोबारा होटल में लौट आए हैं और आराम कर रहे हैं.

एक सूत्र ने क्रिकेटनेक्स्ट को बताया, “गिल का प्लेटलेट काउंट 1 लाख (प्रति माइक्रोलीटर) से नीचे चला गया और उन्हें एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर को निगरानी के उद्देश्य से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिंता करने जैसी कोई नहीं थी. एक दिन अस्पताल में रहने के बाद वो 9 अक्टूबर को ही होटल लौट चुके हैं और वहां उनका इलाज जारी है. जब से वह चेन्नई पहुंचे हैं, उनका सारा इलाज, जिसमें ग्लूकोज की नियमित खुराक से लेकर सारी दवाईयां उन्हें होटल में ही दी जा रही हैं.”

गिल अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर (बुधवार) को खेले जाने वाले दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे और इस बात की संभावना भी बेहद कम है कि वो 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में भी उतरें.

शुभमन गिल बीते रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप का ओपनिंग मैच भी नहीं खेले थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गिल के प्लेटलेट काउंट कुछ समय से कम है. इसी वजह से वो टीम इंडिया के साथ दिल्ली नहीं आए हैं, जहां भारत को अफगानिस्तान से विश्व कप का दूसरा मुकाबला खेलना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *