Punjab news point : पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने बुधवार को लुधियाना के सरकारी अस्पतालों का दौरा किया। उन्होंने जिला के सिविल अस्पताल में करीब डेढ़ घंटा अधिकारियों से बैठक की। बैठक में कुछ NGO के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री बलबीर ने वार्डों में दाखिल मरीजों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि आज वह जिले के 6 सब डिवीजन अस्पतालों (कम्युनिटी सेंटरों) की भी चेकिंग करेंगे। अब सब डिवीजन सेंटरों पर भी सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सरकार कर रही है। वहीं सिविल अस्पताल की इमरजेंसी को हाईटेक करने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में क्यां कमियां है, कितने स्टाफ की जरूरत है इसकी भी सूची बनाई जाएगी। जिले में सिर्फ सिविल अस्पताल में ही सिजेरियन डिलीवरी होती है, लेकिन अब सब डिवीजनों में भी स्पेशल माहिर सर्जन और गायनी के डॉक्टर रखे जा रहे है। इन छोटे अस्पतालों में भी सिजेरियन डिलीवरी व डायलिसिस जैसी सुविधा शुरू होने से लोग लाभ ले सकेंगे।
मंत्री बलबीर सिंह के साथ विशेष रूप से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला मौजूद रहे। भोला ने कहा कि उन्होंने कई बार सेहत मंत्री बलवीर के समक्ष अपने हलके के अस्पतालों का मुद्दा उठाया है जिसके बाद आज उन्होंने दौरा किया है।
अस्पताल में जल्द विशेष सुविधाएं शुरू की जाएंगी जिससे लोगों को राहत मिले। आज जिले के करीब 6 सब डिवीजन अस्पतालों का मंत्री दौरा करेंगे। इन छोटे अस्पतालों में माहिर डॉक्टरों की टीमें आने के बाद सिविल अस्पताल में काफी हद तक लोगों की भीड़ कम होगी।