सत्ता में आने पर योगी को हटा देगी भाजपा : केजरीवाल

देश राजनितिक

Punjab news point ;दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा यदि फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। आप नेता केजरीवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया।

केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले चार-पांच महीने से इन्होंने ‘चार सौ पार’ का शोर मचा रखा है। इतनी सीटें इसलिए चाहिए क्योंकि ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर भाजपा जीती तो योगी आदित्यनाथ को दो से तीन माह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा। मैंने यह बात कही, लेकिन अभी तक भाजपा के किसी नेता की टिप्पणी नहीं आई। इसका मतलब, यह बात पक्की है।’ आप नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लिए नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं।

जनता इन्हें 140 सीट पर समेट देगी : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में भाजपा ‘चारों खाने चित्त हो चुकी है। अखिलेश ने कहा, ‘अब वे स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि 143 सीट से ज्यादा नहीं जीत रहे हैं। 140 करोड़ जनता इन्हें 140 सीट के नीचे पहुंचा देगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *