Punjab News Point : श्री हिंदू तख्त ने पंडित पवन भनोट की हिंदू धर्म के प्रति समर्पण और सेवाओं को देखते हुए उन्हें श्री हिंदू तख्त पंजाब का प्रवक्ता नियुक्त किया है और इसके साथ ही उन्हें पूरे पंजाब में किसी भी व्यक्ति को श्री हिंदू तख्त पंजाब में शामिल होने का अधिकार दिया गया है।
इस मौके पर पंडित पवन भनोट ने कहा कि श्री हिंदू तख्त भारत के महंत पंचदशनम जिऊण अखाड़ा के श्री ब्रह्मानन्द गिरी जी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और हिंदू धर्म के उद्देश्यों की रक्षा और जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी को और अधिक युवा को भी पार्टी मेें शामिल कराऊंगा।

