मोगा शहर में प्रभु श्री राम चंद्र जी के विवाह की निकाली शोभा यात्रा

Religion पंजाब

समाज सेवी देव प्रिय त्यागी ने प्रभु श्री के रथ को झंडी दे कर रवाना किया

Punjab news point, मोगा : दशहरा कमेटी की ओर से 24 अक्टूबर को टाउन हॉल स्टेडियम में मनाई जा रहा है। दशहरा पर्व के उपलक्ष्य वीरवार शाम को शहर में प्रभु श्री राम जी के विवाह की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख समाज सेवी एवं सीता स्वयंवर कला केंद्र के प्रधान देवप्रिय त्यागी नेभगवान श्री राम जी के रथ को पूजा अर्चना करने के उपरांत झंडी देकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस मौके पर गुजराती परंपरा अनुसार डांडिया की झलकियां भी प्रस्तुत की गई। देवप्रिय त्यागी ने बताया की किस तरह से हम मर्यादित होकर सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जिम्मेदारी निभा सकते हैं। प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र से हम सीख सकते हैं। दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित ये सांस्कृतिक कार्यक्रम मोगा शहरवासियों में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *