9वे वर्ष भी बच्चों ने बनाया 20 फीट का रावण का पुतला 

Religion जालंधर

Punjab news point : शहीद उधम सिंह नगर यूथ सोसायटी ने पिछले 8 वर्षों की तरह इस वर्ष भी बहुत धूम धाम से मनाया दशहरा का ये पावन पर्व, हर साल की तरह इस साल भी एस.यू.एस नगर के बच्चों ने 10 से 12 दिन में रावण का पुतला खुद बनाया और रावण दहन करके अच्छाई की बुराई पर जीत मनायी। ये रावण दहन शहीद उधम सिंह नगर के सिक्का चौक के पास मनाया गया और आस-पास से करीब 700-800 लोगो ने इसका आनंद लिया, इसी के साथ सभी लोगो ने जय श्री राम के जयकारे लगाए और ढोल ताशो पे नाच गाना किया| इस पुतले के निर्माण में 6 साल से 20 साल तक के बच्चों ने मेहनत की। कॉलोनी के सभी सदस्यों ने बच्चों का सहयोग दिया और उनकी मदद की। अहम तोर पर विधायक श्री रमन अरोड़ा जी और श्री हनी भाटिया जी ने पूर्ण सहयोग दिया | इस जश्न में वैभव भाटिया, अक्षुण साहनी, गुरतेज सिंह, कृषि, अरुण, जतिन, अनमोल, सक्षम, अंगद, धैर्य, हार्दिक, माधव, आशना, यशिका, लावन्या, मोक्ष (कनाडा), हिमांशु (ऑस्ट्रेलिया), ध्रुव (कनाडा) और अन्य ने सहयोग दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *