Punjab news point : वार्ड नंबर 4 के स्टार पैराडाइज कॉलोनी में एकता वेलफेयर सोसायटी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में सरकार बनने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब प्रदेश भाजयुमो मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर मडल नंबर 3 के अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की पहुंचे इस मौके पर भाजपा नेता प्रशांत गभीर ने कहा की जो प्यार मुझे वार्ड नंबर 4 के वासियों ने दिया है में हमेशा ही उसका ऋणी रहूंगा एवं वार्ड नंबर 4 के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा एवंम नगर निगम के चुनावों में भी भाजपा का मेयर बनेगा एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी भारत देश का चौमुखी विकास होगा इस मौके पर गुरप्रीत विक्की ने कहा कि आज शहर में गली-गली मे सीवरज की समस्या है एवं सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ है जो की एक बड़ी बीमारी का संकेत दे रहा है और पंजाब के लोग चाहते हैं पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने. इस मौके पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का एवं इलाका निवासियों का धन्यवाद किया इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ,शम शर्मा, नवराज सिंह, गोल्डी,रमन कुमार, प्रहलाद सिंह, वरदान मेहरा, गुलवीर सिंह, अजीत सिंह, रमनदीप सिंह मठारू, सनी शर्मा, साहिल मारकत, भजनपीत सिंह,सुनिल सदयार, शलिनदर चोघरी, सोढ़ी गिल, गुलशन कुमार, चेतन कुमार, रोहित शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

