सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड एक्टर 34 साल की उम्र में की खुदकुशी ।

देश

Chief: Rajinder Kumar
14 जून मुंबई (पत्रकार: शुभम रजक) बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। उन्होंने AIEEE एग्जाम में भारत में 7वां रैंक हासिल की थी। एक्टिंग से बेहद लगाव होने की वजह से सुशांत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फॉर्थ ईयर में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। सुशांत कारों के शौकीन थे। उनके पास रेंज रोवर एसयूवी, BMW K 1300 R motorcycle और Maserati थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सुशांत कुछ महीनों से तनाव में थे और उनकी मैनेजर ने भी कुछ दिन पहले जान दे दी थी। सुशांत सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2009 में जी टीवी पर आने वाले फेमस टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। साल 2011 तक सुशांत ने इस सीरियल में काम किया। सुशांत ने साल 2013 में बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काइ पो चे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सुशांत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी, इसमें इन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की रियल लाइफ पर आधारिक बायोपिक की थी। जल्द ही सुशांत फिल्म सोन चिड़िया में डकैत के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होगी। जिसका ट्रेलर भी आ चुका है। इनकी सफलता के चलते इन्हें 12 फिल्में ऑफर हुई हैं। इसके बारे में खुद सुशांत ने खुलासा किया था। उन्होंने अभी तक ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राब्ता’ और केदारनाथ जैसी फिल्में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *