Punjab news point : पीएम मोदी मंगलवार से दो दिवसीय दक्षिण दौरे पर तिरुचिरापल्ली पहुंच गए हैं. दौरे के तहत पीएम मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इसके साथ ही वह तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे.
इससे पहले एयरपोर्ट पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान तमिलनाडु भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे. स्वागत के बाद पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत किया. बता दें कि तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट पर 1100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. नए टर्मिनल की क्षमता सालाना 44 लाख यात्रियों की है.

