हरदीप नगर में कलश से अक्षत प्रसाद स्वरूप वितरण किया

जालंधर धार्मिक

Punjab news point : आज वार्ड नंबर 4 के हरदीप नगर में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए कलश से अक्षत प्रसाद स्वरूप एवं निमंत्रण पत्र हरदीप नगर वासियों को वितरण करने हेतु सैलानी माता मंदिर में भारी संख्या में युवा महिलाएं बच्चे हाथों में भगवा ध्वज साथ ढोल नगाड़े बजाकर जय श्री राम राम लला हम आएंगे दर्शन करके जाएंगे के जयकारों के साथ हरदीप नगर वासियों को घर-घर में जाने का निमंत्रण पत्र दिया वह प्रसाद के रूप में अक्षत भेंट किए गए इस अवसर पर मोहल्ला वासियों ने श्री राम भक्तों का फूलों से भव्य स्वागत किया इस अवसर पर प्रशांत गंभीर ने कहा की अयोध्या से 22 जनवरी को जो श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठ हो रही है राम भक्तों में भारी उत्साह है और 22 जनवरी को महान दीपावली मनाने के लिए राम भक्तों में बारी उत्साह है क्योंकि प्रभु श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे तो भारतवासी हजारों साल से दिवाली का त्यौहार मनाते आ रहे हैं और अब 500 साल के बाद श्री राम यहा राम का जन्म हुआ वहां मंदिर बनाने जा रहे हैं इसलिए महादिवाली मनाने के लिए पूरे विश्व में श्री राम जी को अपना आदर्श मानते हैं वह भी इस समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस अवसर पर हरदीप नगर बस्ती के प्रमुख हरीश वशिष्ठ , रमेश जी , रितेश शर्मा ने कहा की हरदीप नगर में घर-घर जाकर राम जी निमंत्रण देंगे एवं हरदीप नगर को अयोध्या की तरह सजाएंगे एवं दीपमाला करने के साथ पटाखे चलाएंगे इस अवसर पर राम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भूपेंद्र सिंह राजू ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली है जो प्रभु राम जी के मंदिर का निर्माण देख रहे हैं इस मौके पर महेंद्र पाल मिदी, सतवंत सिंह बनत, अवतार कुमार , गुलशन कुमार, नवराज सिंह गोल्डी, शलिनदर चोघरी सुरेंद्र रेडियो , साहिल कुमार,मगा,बलजीत, अनु शर्मा, वन्दना देवी,रामकुमार ,राम महेश गुप्ता ,व गणमान्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *