सैन्य अड्डे पर हुआ हमला, 5 सैनिक हुए शहीद, 8 घायल

अन्य खबर

Punjab news point : उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में तुर्किये के पांच सैनिक मारे गए। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इस हमले के लिए कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमलावरों ने सैन्य अड्डे में घुसपैठ करने का प्रयास किया, इस दौरान आठ सैनिक घायल हो गए जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि 12 लड़ाकों को मार गिराया गया है और क्षेत्र में अभियान जारी है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विदेश मंत्री हाकन फिदान ने बाद में मारे गए सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी से जुड़े लड़ाकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी सीमाओं के भीतर और बाहर पीकेके आतंकवादी संगठन के खिलाफ अंत तक लड़ेंगे।’’ ये झड़पें तीन हफ्ते पहले उत्तरी इराक में हुए ऐसे ही हमले के बाद हुई हैं जिसमें 12 तुर्किये सैनिकों की मौत हो गई थी। तुर्किये के अधिकारियों के अनुसार पीकेके से जुड़े आतंकवादियों ने 22 दिसंबर को उत्तरी इराक में एक तुर्किये सैन्य अड्डे में सेंध लगाने की कोशिश की। इसके बाद हुई गोलीबारी में छह सैनिकों की मौत हो गई। अगले दिन कुर्द लड़ाकों के साथ संघर्ष में छह और तुर्किये सैनिक मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *