CM केजरीवाल 6 बलिदानियों के परिवारों को देंगे एक-एक करोड़

दिल्ली राजनितिक

Punjab news point : केजरीवाल सरकार दिल्ली के शहीद जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने के प्रस्ताव को दी मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी दिल्ली की कैबिनेट मीनिस्टर आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। आतिशी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले दिल्ली के 6 जवानों के परिवारों को नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन सरकार उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में जरूर मदद करेगी। सरकार प्रत्येक शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी।

आतिशी ने बताया कि केजरीवाल सरकार ASI ओम प्रकाश, राधेश्याम, मेजर रघुनाथ, कैप्टन जयंत जोशी, दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी पुनीत गुप्ता और फायर ऑपरेटर प्रवीर कुमार के परिवार को घोषित सम्मान राशि देगी। आतिशी यह भी बताया दिल्ली सरकार सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री, दिल्ली सिविल डिफेंस, होम गार्ड के जवानों की बहादुरी का सम्मान करती है। इसलिए जैसे ही इस संबंध में राजस्व विभाग से प्रस्ताव आया तो सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *