21 जनवरी को शहीद बाबा दीप सिंह नगर में होगी भवय शोभा यात्रा : प्रेम कुमार महाजन

Religion जालंधर

Punjab news point : शिव दुर्गा बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी की तरफ से एक विशाल बैठक मंदिर के प्रांगण में की गई. जिसकी अध्यक्षता मंदिर के महासचिव प्रेम कुमार महाजन ने की.इस मौके पर प्रेम कुमार महाजन ने बोलते हुए कहा की 21 जनवरी को शहीद बाबा दीप सिंह नगर में प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी एवं 22 जनवरी को पूरे विश्व में महा दीपावली मनाई जाएगी.

इसके संबंध में शिव दुर्गा मंदिर में संकीर्तन करवाया जाएगा एवम लंगर का आयोजन किया जाएगा एवं लगातार 3 दिन सुंदरकांड के पाठ करवाए जाएंगे एवं साधु संतों का आशीर्वाद भक्त जनों को प्राप्त होगा. इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरवनराजा ने कहा कि शोभा यात्रा में पूरे मार्ग लंगर का आयोजन किए जाएंगे एवं शोभा यात्रा को लेकर मंदिर कमेटी में एक अलग ही उत्साह देखा गया . इस मौके पर कमेटी के कैशियर अजय ठाकुर संजीव ठाकुर, राकेश राणा, बलजिंदर राणाा, जगमोहन महाजन, जय महाजन, प्रथम राणा, परमिनदर मल्होत्रा, शिवम मल्होत्रा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *