जालंधर में शादी से लौट रहे युवकों के साथ बड़ी वारदात

Accident जालंधर

Punjab news point ; जालंधर में देर रात शादी से लौट रहे तीन युवकों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जमशेर खास के पास 15 के करीब हमलावरों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी मिली है कि एक तेजधार हथियार से एक युवक की नाक काट दी गई। घायलों को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग सहम गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *