पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश गरचा पर FIR

अपराधिक पंजाब

Punjab news point : पंजाब के लुधियाना सदर थाने में शिअद के पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री जगदीश सिंह गरचा पर FIR दर्ज हुई है। ग्लाडा का 14.33 करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने पर विभाग ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पंजाब अपार्टमेंट और संपत्ति अधिनियम की धारा 36(1) के तहत मामला दर्ज किया है।पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत कॉलोनी विकसित करने के लिए गरचा फर्म को लाइसेंस जारी किया गया था, जो दिसंबर 2013 तक वैध था। लेकिन, फर्म का लाइसेंस अभी तक रिन्यू नहीं कराया गया था और प्रोजेक्ट भी अधूरा छोड़ दिया गया।जिसके चलते लुधियाना पुलिस ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप में 88 वर्षीय जसवंत सिंह गरचा के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *