गिरफ्तार हो सकते हैं Arvind Kejriwal’; दिल्ली CM का दावा- AAP के 7 विधायकों को ऑफर हो चुकी डील

दिल्ली राजनितिक

Punjab news point : अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को एक डील ऑफर की गई है। यह दावा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।वहीं CM अरविंद केजरीवाल द्वारा एक ट्वीट करके भी भाजपा की साजिश का पर्दाफाश किया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा की तरफ से 25-25 करोड़ ऑफर किए जाने के आरोप केजरीवाल ने लगाए हैं।

आम आदमी पार्टी की नेता और कैबिनेट मिनिस्टर आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाए। आतिशी ने दावा कि दिल्ली में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोट्स शुरू किया है, जिसके तहत आप के विधायकों को दिल्ली भाजपा के बड़े नेता के द्वारा धमकी दी जा रही है।फोन करके कहा जा रहा है कि भाजपा में शामिल हो जाओ। अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला मामले में जल्द ही जेल में जाने वाले हैं। आप के 21 विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 7 और विधायकों को फोन के जरिए डराया धमकाया गया और एक-एक विधायक को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *