Punjab news point : जालंधर में थाना डिवीजन नंबर-5 की बैक साइड पर एक फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। देर रात हुई घटना में फैक्ट्री का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुए। बता दें कि जिस गोदाम में आग लगी, वह एक घनी आबादी वाला एरिया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।फैक्ट्री में हैंड टूल बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री का गोदाम थाने की बैक साइड पर है। जहां पर फैक्ट्री का सामान रखा जाता है। आग लगने की सूचना फैक्ट्री के मालिकों को भी दे दी गई थी। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद फैक्ट्री के गोदाम के बाहर भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए थे। सुरक्षा के लिए मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।