जालंधर : लॉटरी स्टाल पर AAP विधायक की रेड

जालंधर

Punjab news point : जालंधर में थाना बस्ती बावा खेल के नहर पास चल रही लाटरी की दुकान पर वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने रेड कर दी। विधायक शीतक अंगुराल ने कहा- उक्त लाटरी स्टॉल पर सरकारी लॉटरी की एवज में दड़ा सट्टा लगवाया जा रहा है।विधायक द्वारा छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि विधायक ने फोन पर मौके पर पुलिस अधिकारियों को बुला लिया था और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विधायक बोले- सरकार लॉटरी नहीं चलवाती

जालंधर वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल ने कहा- बस्ती बावा खेल नहर के पास चलने वाली उक्त लॉटरी की दुकान को लेकर कई बार शिकायत मिली है। जिसके चलते वह आज खुद रेड करने पहुंचे हैं।विधायक ने कहा- पंजाब सरकार द्वारा ऐसी कोई लॉटरी नहीं बेची जाती। मगर दड़ा सट्टा लगवाकर उक्त आरोपी लोगों और सरकार को गुमराह कर रहे है। विधायक ने कहा- ये लॉटरी की दुकान किसकी शह पर चल रही है, इस पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *