Punjab news point : पंजाब के कुख्यात ठग अमन स्कोडा को लेकर पंजाब पुलिस ने बड़े खुलासे किए हैं। विभिन्न मामलों में नामजद अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा को अब फिरोजपुर पुलिस अपने साथ ले गई है। इससे पहले उसे फाजिल्का पुलिस ने रिमांड पर लिया था। अमन स्कोडा पर विभिन्न थानों में करीब 39 मामले दर्ज हैं। उसका रिमांड खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के बाद फिरोजपुर पुलिस अमन स्कोडा को 11 दर्ज मामलों की पूछताछ के लिए अपने साथ प्रोडक्शन वारंट पर ले गई।
बता दें, इससे पहले अमन स्कोडा से फाजिल्का पुलिस ने 5 दिन तक पूछताछ की। फाजिल्का पुलिस ने अमन स्कोडा को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमन स्कोडा के पास से 2 अलग-अलग आधार कार्ड मिले हैं जिनके जरिए वह अपनी पहचान छिपाता था। एसपी कर्णबीर सिंह ने बताया कि पंजाब के विभिन्न थानों में नामजद अमनदीप को पकड़ने के लिए फरवरी से अलग-अलग शहरों व राज्यों में जांच अभियान चलाया गया।