Political : देश का संविधान और आजादी खतरे में : Maan

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता रविवार को एक दिन के सामूहिक अनशन पर बैठे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अन्य मंत्रियों ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में अनशन किया। मान ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज आजादी और संविधान खतरे में है। उधर, दिल्ली में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के विस्तार से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा, ‘वे (भाजपा) ऐसी कोई आवाज नहीं चाहते जो उनके खिलाफ जाए। ये केजरीवाल की आवाज ही थी जो पूरे देश में फैल रही थी। वह सच बोलते हैं और हम उनके सिपाही हैं।’ मान ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में ‘मोदी लहर’ में विश्वास करती है तो केजरीवाल को गिरफ्तार करने की क्या जरूरत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *