Punjab news point : राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन आज पारा 42 डिग्री रहने के आसार हैं। 17 मई को अधिकतम तापमान 2 डिग्री और बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जबकि 18 मई को पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। इसके बाद 19 मई को तापमान 44 डिग्री और 20-21 मई को 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 22 मई से लेकर 25 मई तक अधिकतम पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, और गोवा में आज हीटवेव रहेगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में 19 मई तक गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं।

