मथुरा-वृंदावन से लौट रही बस में लगी आग, 8 तीर्थयात्री जिंदा जले

पंजाब हादसा

Punjab news point : नूह में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां शुक्रवार रात तीर्थयात्रियों से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चलती बस में आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया.

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजरने वाले कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार-शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों से भरी एक बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई. बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो मथुरा और वृन्दावन के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बस में यात्रा कर रहे पीड़ित तीर्थयात्री सरोज पुंज और पूनम ने बताया कि शुक्रवार को वे टूरिस्ट बस किराये पर लेकर बनारस और मथुरा वृन्दावन के लिए निकले थे. बस में 60 लोग सवार थे. जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. ये सभी करीबी रिश्तेदार थे. जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *