दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को लिया हिरासत में

अपराधिक दिल्ली

Punjab news point : दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए और मुख्य आरोपी विभव कुमार को हिरासत में लिया है।

स्वाति मालीवाल 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास गयी थीं. आरोप है कि वहां सीए अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि उनकी पिटाई भी की. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वाति मालीवाली से मुलाकात की और उनसे घटना के बारे में पूछा। बाद में विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की गैर जमानती धारा और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस विभव कुमार की तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *